बिहारसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.20 लाख की लूट, CCTV में कैद

नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में हथियारबंद तीन बदमाशों ने एजेंसी में घुसकर कारोबारी से नकदी लूटी, पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड, पुलिस जांच में जुटी।

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.20 लाख की लूट, CCTV में कैदसमस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित मॉडल स्कूल के पास सोमवार दोपहर दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक जर्दा कारोबारी की एजेंसी में घुसकर करीब 4.20 लाख रुपये की लूट को अंजाम दे दिया। इस पूरी घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित कारोबारी राहुल गुप्ता अपने आवासीय परिसर में ही विभिन्न कंपनियों की एजेंसी चलाते हैं। सोमवार दोपहर उनका कलेक्शन ब्वॉय बाजार से रुपये लेकर एजेंसी पर पहुंचा था। जैसे ही वह एजेंसी के अंदर पहुंचा, उसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंच गए। बदमाशों ने अंदर घुसते ही हथियार निकालकर वहां मौजूद लोगों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बदमाश एजेंसी के अंदर घुसकर गल्ले में रखी पूरी नकदी अपने कब्जे में लेने लगे, जबकि तीसरा बदमाश गेट पर खड़ा होकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। बदमाशों ने महज कुछ ही मिनटों में पूरी वारदात को अंजाम दिया और नकदी को एक बैग में भर लिया।

इसके बाद तीनों बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश एक ही बाइक से वहां पहुंचे थे और बाइक को एजेंसी के गेट के बाहर खड़ा कर रखा था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें  बिहार संध्या समाचार — शाम 6:00 बजे तक (23 फ़रवरी 2026)

लूट की घटना के तुरंत बाद कारोबारी राहुल गुप्ता ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली है।

यह भी पढ़ें  OTT की रानी हैं ये एक्ट्रेस लोगों को अपना दीवाना बना लेती है

पीड़ित कारोबारी राहुल गुप्ता ने बताया कि बदमाश करीब 4.20 लाख रुपये लूटकर फरार हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह राशि बाजार से कलेक्शन के रूप में आई थी और गल्ले में रखी हुई थी।

इस मामले में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित से लिखित आवेदन लिया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस टीम को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें  उपेंद्र कुशवाहा ने किया जेडीयू छोड़ने का ऐलान

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद स्थानीय कारोबारियों में डर और चिंता का माहौल है।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button